सिमडेगा, अप्रैल 23 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक बुधवार को प्रिंसचौक स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सह सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने की। इस दौरान जिले के सभी प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्षों के साथ संगठन को मजबूत बनाने और आगामी रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि पार्टी में किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन के नियमों का पालन करने और एकजुट होकर कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता, अनुशासन और आपसी समन्वय पर निर्भर करती है। यह भी पढ़ें- महिला आरक्षण पर गुमराह न हों, धरना-प्रदर्शन न करें, मायावती की बसपा नेताओं-कार्यकर्ताओं को सलाह उन्होंने कहा क...