हल्द्वानी, अक्टूबर 3 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी की बैठक शनिवार को संकल्प बैंक्वेट हॉल में जिलाध्यक्ष राहुल छिम्वाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं में बेहतर समन्वय बनाने और जनहित के मुद्दों को प्रखरता से उठाने पर गहन मंथन हुआ। जिलाध्यक्ष राहुल छिम्वाल ने कहा कि 4 अक्तूबर को रामनगर में आयोजित 'संविधान बचाओ मार्च' के जरिए कांग्रेस जन लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करेंगे। ब्लॉक अध्यक्ष किरन सिंह माहरा ने बताया कि हल्द्वानी से भारी संख्या में कार्यकर्ता रामनगर पहुंचेंगे। बैठक में पूर्व ब्लॉक प्रमुख भोला भट्ट, प्रदेश महासचिव संजय किरौला, प्रदेश प्रवक्ता नीरज तिवारी, महिला कांग्रेस की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जया कर्नाटक और प्रदेश सच...