फतेहपुर, दिसम्बर 10 -- बिंदकी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कंछल गुट महिला इकाई की बैठक में संगठन मजबूती पर बल दिया गया। साथ ही 14 दिसंबर को नगर में निकलने वाली भगवान श्री जगन्नाथ जी की डोली यात्रा पर मंथन किया। बिंदकी के मोहल्ला कटरा स्थित मीनू ओमर के आवास में आयोजित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल कंछल महिला इकाई नगर बिंदकी की बैठक में नगर अध्यक्ष स्वाती ओमर ने कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ जी की डोली यात्रा बिंदकी कस्बे के ललौली रोड स्टेट बैंक के समीप स्थित एक गेस्ट हाउस से प्रारंभ होगी। कस्बे के प्रमुख मार्गो में घूमेगी। बैठक में तय किया गया कि महिला व्यापार मंडल द्वारा यात्रा के दौरान बिंदकी कस्बे के फाटक बाजार के समीप श्री हनुमान मंदिर परिसर में एक स्टाल लगाया जाएगा। जिसमें भगवान श्री जगन्नाथ जी की डोली पर फूलों ...