बोकारो, मई 1 -- बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी मजदूर यूनियन कार्यालय में भाकपा बोकारो थर्मल शाखा की बैठक की गई। जानकी महतो ने अध्यक्षता की। संगठन की मजबूती और आगामी आयोजनों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। संगठन के वर्तमान स्वरूप और सदस्यता पर चर्चा की गई, जिसके तहत सर्वसम्मति से यह तय किया गया कि जिन भी साथियों का सदस्यता नवीकरण अब तक लंबित है, उनसे व्यक्तिगत संपर्क कर आगामी 4 मई तक सदस्यता शुल्क जमा करा लिया जाएगा ताकि नवीकरण की प्रक्रिया को समय सीमा के अंदर पूर्ण रूप से निष्पादित किया जा सके। वहीं 1 मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस को लेकर व्यापक रूपरेखा तैयार की गई। यह भी पढ़ें- इनसेट निर्णय लिया गया कि मजदूर दिवस के अवसर पर सुबह नौ बजे विधिवत झंडोत्तोलन किया जाएगा, वहीं शाम लगभग पांच बजे मजदूरों के सम्मान में एक विशाल जुलूस निकाला जाएगा...