संगठन मजबूती को लेकर विश्व हिंदू परिषद की बैठक संपन्न
पाकुड़, जून 26 -- महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित श्रीश्री 1008 बूढ़ा बाबा महेश्वर नाथ शिव मंदिर परिसर में विश्व हिंदू परिषद की बैठक जिला अध्यक्ष अशोक वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से संगठन की मजबूती, विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष ने कहा कि संगठन को बूथ एवं पंचायत स्तर तक मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की आवश्यकता है। इसके लिए युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा सेवा एवं सामाजिक कार्यों को गति देने पर जोर दिया गया। साथ ही निर्णय लिया गया कि प्रखंड की नई समिति गठन को लेकर आगामी पांच जुलाई दिन रविवार को बैठक की जाएगी। इस मौके पर शुभम भगत, मुकेश भगत, आकाश दत्ता के अलावे अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.