गढ़वा, मार्च 22 -- खरौंधी, प्रतिनिधि। खरौंधी प्रखंड स्थित भाजपा कार्यालय में रविवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष उपेंद्र दास ने की। बैठक में संगठन विस्तार व आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के अलावा क्षेत्रीय मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष उपेंद्र ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ें। बैठक के दौरान क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं जैसे सड़क, बिजली, पेयजल एवं स्वास्थ्य सेवाओं पर भी चर्चा की गई। उक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.