देवघर, जून 7 -- सारवां,प्रतिनिधि। भाजपा का मासिक बैठक रविवार को हाई स्कूल मैदान सारवां के रंगमंच पर पार्टी मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रभारी जयकांत मंडल की देखरेख में पंचायत स्तर पर संगठन मजबूती, पार्टी को सुदृढ एवं समन्वय स्थापित करने के लिए कार्यकर्ताओ को जिम्मेवारी सौंपी गई। बैठक में डॉक्टर अजय कुमार सिंह, बलराम पौदार, बमशंकर पांडेय, सुनील सिंह, दिलीप पांडेय, सचिन प्रजापति, राजेश कुमार सिंह, कृष्णानंद सिंह, सुधीर कुमार, मनके सिंह आदि दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे। यह भी पढ़ें- जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचायें

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...