पाकुड़, अप्रैल 10 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के मोहनपुर पंचायत अंतर्गत करणडांगा गांव स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष मनोवर आलम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार एवं प्रदेश सचिव सेमिनल इस्लाम उपस्थित रहे। बैठक में प्रखंड जनसंवाद, एसआईआर, संगठन की मजबूती एवं आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही 15 मई तक सभी बूथों पर बीएलओ बनाने का निर्देश दिया गया। जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को बीजेपी और चुनाव आयोग की कथित चालाकी एवं सांठगांठ को समझना होगा। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि एसआईआर के दौरान मतदाताओं के नाम कटने से बचाने के लिए अभी से तैयारी शुरू करनी होगी तथा निगरानी के लिए बूथ लेवल एजेंट नियुक्त किए जाएंगे। प्रखंड अध्यक्ष...