आगरा, जून 4 -- राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के राष्ट्रीय संगठन मंत्री भगवान सिंह सोलंकी की दो जून को नगर निगम की कूड़ा उठाने वाले गाड़ी से दुर्घटना हो गई। जिला मंत्री पुष्पेश्वर सिंह ने बताया कि दुर्घटना में वह गंभीर घायल हो गए हैं। उनका इलाज राजपुर चुंगी स्थित एक हॉस्पीटल में चल रहा है। पार्टी से जुड़े राजवीर सिंह सोलंकी, प्रमोद श्रीवास्तव, सत्य नारायण शर्मा, तुलाराम शर्मा, अशोक कुमार सिंह, सत्येंद्र कुमार एवं सेवायोजक प्रतिनिधि मनोज रस्तोगी, राजकुमार गोयल आदि ने हाल-चाल जाना।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...