दुमका, दिसम्बर 24 -- दुमका, प्रतिनिधि। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 140वां स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर मंगलवार को दुमका जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष स्टीफन मरांडी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में जिला के पदाधिकारी प्रखंडों के पर्यवेक्षक प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नगर कमेटी के अध्यक्ष सहित विभिन्न मोर्चा संगठन के लोग दर्जनों की संख्या में उपस्थित हुए। बैठक में आगामी 28 दिसंबर को पार्टी का स्थापना दिवस भव्य तरीके से मनाने को लेकर चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता श्यामल किशोर सिंह ने कहा कि संगठन पार्टी की रीढ़ है। ऐसा नहीं है कि पार्टी का स्थापना दिवस पूर्व में नहीं मनाया जाता था। लेकिन इस बार इसे पंचायत तक ले जाने का आह्वान जो पार्टी ने किया है। वह संगठन क...