गोड्डा, अक्टूबर 7 -- राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन भारत के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष संगेश कुमार भाटी के निर्देश पर संगठन की झारखंड प्रदेश इकाई द्वारा गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी प्रखंड अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान झारखंड प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण कुमार जायसवाल, दुमका एवं गोड्डा जिला अध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ निकेश कुमार, बोआरीजोर प्रखंड अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ दिनेश सिंह माल्टो तथा गोड्डा जिला सचिव स्वास्थ्य प्रकोष्ठ आयुष आनंद उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान उत्क्रमित मध्य विद्यालय डोमडीह, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोहनपुर, का निरीक्षण किया। संगठन के लोगों ने कहा कि यह शिक्षा व्यवस्था में सुधार कराने के एव जागरूकता के लिए यह अभियान चलाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...