सोनभद्र, मार्च 26 -- सोनभद्र, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय राबर्ट्सगंज में नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों की बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाना हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके साथ ही बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में आगामी कार्यक्रमों संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी रणनीति तैयार की गई। सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए और संगठन को मजबूत ब...