अल्मोड़ा, जून 29 -- नवीन भट्ट, रानीखेत। भाजयुमो की टोली बैठक में प्रदेश महामंत्री दीप कोश्यारी का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कोश्यारी ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। उन्होंने संगठन की रीति नीतियों को प्रचारित करने का आह्वान किया। यहां जिलाध्यक्ष साहिल बेलवाल, कैलाश बिष्ट, महेंद्र बिष्ट, मनीष जोशी, अमन कुमार, नरेंद्र बिष्ट सहित तमाम जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...