जहानाबाद, मार्च 18 -- अंत्योदय और एकात्म मानववाद के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला भाजपा कलेर पश्चिमी मंडल में दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन मेहंदिया, निज संवाददाता। बेलसार स्थित सामुदायिक भवन के सभागार में भाजपा कलेर पश्चिमी मंडल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह ने की। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी, जिला उपाध्यक्ष संजीत सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राम विनय शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता अश्वत्थामा शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष गौरव कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसमें बड़ी संख्या में पार...