गया, मार्च 9 -- संगठन को मजबूत करने के लिए विधायक प्रतिनिधि नियुक्त गया जी, प्रधान संवाददाताअतरी विधानसभा में संगठन मजबूत करने के लिए विधायक रोमित कुमार ने विभिन्न प्रखंडों में प्रतिनिधियों को नियुक्त किया है। जिससे संगठन की गतिविधि भी हो और जनता की समस्याओं का तेजी से समाधान हो। अतरी के लिए श्रवण केवट, बथानी के लिए मनोज कुशवाहा, खिजरसराय उत्तरी में किशोर कुमार सिंह, मोहड़ा में बलिराम मांझी विधायक प्रतिनिधि बनाए गए हैं। इस मौके पर रोमित कुमार ने कहा कि अतरी विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए मजबूत संगठनात्मक ढांचा और जनता से निरंतर संवाद आवश्यक है। विधायक प्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र में जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनेंगे और उनके समाधान के लिए प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक पहल करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...