संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने का निर्देश
मिर्जापुर, सितम्बर 13 -- पड़री, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड पहाड़ी के ब्लॉक सभागार में शनिवार को सेवा संकल्प पखवाड़ा के तहत भाजपा पहाड़ी मंडल की बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने की रणनीति तैयार की गई।मुख्य अतिथि व प्रयागराज के गंगापार प्रभारी उत्तर मौर्य और विशिष्ट अतिथि मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्य ने कार्यकर्ताओं से संवाद कर बूथ स्तर की गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। इस दौरान आशीष दुबे, ज्ञान प्रकाश सिंह, रमेश शुक्ला, रमाशंकर दुबे मंडल उपाध्यक्ष, डब्बू सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, संदीप कुमार, अंबिका सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Auraiya News: औरैया में बूथों को सशक्त बनाने पर मंथन
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.