रुद्रपुर, अप्रैल 6 -- रुद्रपुर, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष कमल जिंदल के नेतृत्व में ध्वजारोहण किया गया तथा कार्यकर्ताओं के बीच मिठाई वितरित कर स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वक्ताओं ने जनसंघ से लेकर वर्तमान तक पार्टी के विकास और अंत्योदय की विचारधारा पर प्रकाश डाला। इस दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ता राम प्रकाश गुप्ता, उत्तम दत्ता, डॉ. रामवीर सिंह, संजीव खन्ना और शैली फुतेला को सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि स्थापना दिवस प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए गर्व और आत्मचिंतन का अवसर है। उन्होंने पार्टी की मजबूती का श्रेय उसके सिद्धांतों और कार्यकर्ताओं के त्याग को देते हुए संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का आह्वान किया। मेयर विकास शर्मा ने भाजपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.