संगठन को बूथस्तर पर किया जाएगा मजबूत : डॉ.खूंटिया
पीलीभीत, अगस्त 18 -- पीलीभीत। एआईसीसी के पर्यवेक्षक/इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.आरसी खूंटिया ने शहर के बारातघर में प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि कांग्रेस पुराना दल है। कांग्रेस में युवा, महिला, दलित, एससी, एसटी को संगठन से जोड़कर मजबूत करना है। देश के सभी राज्यों में संगठन सृजन अभियान हो चुका है। सिर्फ केरलम और आसाम बचे हैं। इस तरह सृजन अभियान का प्रथम चरण पूरा हो चुका है।
संगठन शक्ति आने वाले समय में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। इसके लिए संवाद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन सृजन अभियान को अंतिम रूप देने के लिए वृहद स्तर पर बैठक की जाएगी, जिसमे पारदर्शी प्रक्रिया अपनाते हुए कार्यकर्ताओं की राय से जिला, शहर अध्यक्ष का चयन किया जाएगा और अपनी रिपोर्ट 25 अगस्त तक कॉंग्रेस हाईकमान को सौंपी जाएगी। इसके बाद मंथन के बाद नए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.