अररिया, जून 10 -- भाजपा बरदाहा मंडल का बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला आयोजित सिकटी।एक संवाददाता भारतीय जनता पार्टी बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत सिकटी प्रखंड अंतर्गत बरदाहा मंडल स्थित भाजपा नेता ललित सिंह के निवास पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कुमोद झा ने की। इस कार्यशाला में संगठन को जमीनी स्तर पर मज़बूत करने और आगामी चुनावों की रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी। कार्यशाला में सभी शक्ति केंद्र प्रमुख, मंडल पदाधिकारी, बूथ सशक्तिकरण प्रभारी सहित भाजपा के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मौके पर बूथ सशक्तिकरण के विधानसभा प्रभारी हरेंद्र प्रसाद सिंह, जिला महामंत्री ललित सिंह, मंडल उपाध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद विश्वास , देवनारायण विश्वास, कृपानंद मंडल,महेंद्र ततमा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने बूथ सशक्तिकरण के महत्व क...