सीतापुर, मार्च 23 -- बिसवां, संवाददाता। ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज एसोसिएशन का जिला अध्यक्ष शुभम रस्तोगी को नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल वर्मा की संस्तुति से की गई। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि शुभम रस्तोगी एक सक्रिय, कर्मठ एवं समाज के प्रति समर्पित युवा हैं, जिनकी कार्यशैली और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें यह अहम दायित्व सौंपा गया है। नवनियुक्त युवा जिला अध्यक्ष शुभम रस्तोगी ने कहा कि वे संगठन द्वारा दिए गए इस सम्मान और जिम्मेदारी के लिए आभारी हैं। वह संगठन को और आगे ले जाने का प्रयास करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...