देवघर, मार्च 9 -- देवीपुर प्रखंड के कपसिया गांव अवस्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय कपसिया परिसर में सोमवार को झारखंड प्रदेश कुशवाहा महासभा की ओर से कुशवाहा समाज सम्मेलन का आयोजन लखन लाल मरीक की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसका उदघाटन महासभा के प्रदेश अध्यक्ष हाकिम प्रसाद महतो, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य नरेश वर्मा, प्रशिक्षण प्रमुख संजय शान, कोर समिति सदस्य रविंद्र वर्मा, संताल परगना संयोजक अजीत कुमार मांझी, बोकारो जिलाध्यक्ष सुनील कुमार महतो, अरुण मरीक, फाल्गुनी मरीक कुशवाहा आदि ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर तथा गौतम बुद्ध की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर की। मौके पर मुख्य अतिथि हाकिम प्रसाद महतो ने कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों में फिजुल खर्ची, खर्चीली शादी, मृत्यु भोज आदि को खत्म करने की आवश्यकता है। संगठन के लिए समय देना ही आर्थि...