प्रयागराज, अप्रैल 4 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। भाजपा कार्यालय सिविल लाइंस में शनिवार को विभिन्न संगठनात्मक अभियानों को लेकर पार्षदों की बैठक हुई। अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि संगठन के अभियानों को सफल बनाने की जिम्मेदारी जितनी पार्टी कार्यकर्ताओं की है उतनी ही पार्षदों की भी है।कहा, पार्टी स्थापना दिवस छह अप्रैल को पार्षद अपने-अपने वार्डों में अधिक से अधिक संख्या में पार्टी का झंडा लगवाकर स्थापना दिवस मनाएं। महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि पार्षदों की संगठन के प्रति भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। संचालन जिला उपाध्यक्ष कुंज बिहारी मिश्रा व आभार ज्ञापन जिला महामंत्री डॉ. शैलेश पांडेय ने दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.