मेरठ, जुलाई 14 -- भाजपा की शहर विधानसभा के तत्वावधान में आगामी 22 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक और भव्य बनाने की कवायद शुरू हो गई है। इस कार्यक्रम की रूपरेखा और तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए शहर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कमल दत्त शर्मा के मेरठ मॉल स्थित कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण योजना बैठक संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व प्रत्याशी कमल दत्त शर्मा ने कहा कि भाजपा की असली ताकत बूथ स्तर का संगठन है। उन्होंने जोर देकर कहा कि बूथ अध्यक्ष ही पार्टी की रीढ़ हैं और उनकी सक्रिय भूमिका ही संगठन को मजबूती प्रदान करने का आधार है। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों से आह्वान किया कि इस सम्मेलन को न केवल सफल, बल्कि अभूतपूर्व बनाना है। बैठक के दौरान सम्मेलन को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए विस्तृत चर...