लखनऊ, मई 27 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन का 100 वां स्थापना दिवस बुधवार को चारबाग स्थित रविंद्रालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश भर के मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के पदाधिकारी और कर्मचारी पहुंचे। कार्यक्रम को संबोधित करते हैं एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री जेपी पांडेय ने पदाधिकारियों को गमछा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के अध्यक्ष और सलाहकार वीके सिंह ने कहा कि संगठन की शक्ति से ही सरकारों से सामना किया जा सकता है। एसोसिएशन की जो भी मांगे होंगे, उसे पूरी कराने की पूरी कोशिश की जाएगी। इस दौरान कई पर आवाज दो हम एक है की नारा लगाने हुए कार्यक्रम को और उत्साह जनक बना दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...