बलरामपुर, जनवरी 31 -- गैंसडी, संवाददाता। अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से गैंसडी में आयोजित राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ की सफलता में श्रमदान और सहयोग देने वाले कार्यकर्ताओं के सम्मान में 31 जनवरी को अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राधे श्याम गुप्ता ने सपत्नी देव पूजन के साथ किया। परिव्राजक रामकुमार ने मातृ वंदना व प्रज्ञा गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला संयोजक गुलाबचंद भारती ने कहा कि यह समारोह कार्यकर्ताओं के त्याग, सेवा और समर्पण का सम्मान है। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की शक्ति उसके कर्मठ कार्यकर्ता होते हैं। गायत्री परिवार के जिला संयोजक सत्य प्रकाश शुक्ला ने बताया कि वर्ष 2026 परम वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी, शांतिकुंज के अखंड दीपक का शताब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.