वाराणसी, जून 12 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे (वाराणसी मंडल) के डीआरएम आशीष जैन ने कहा कि दिव्यांग कर्मचारी संगठन की महत्वपूर्ण शक्ति हैं। रेलवे सभी कर्मचारियों को समान अवसर प्रदान करने के सिद्धांत पर कार्य करता है।

कार्यक्रम का उद्धाटन डीआरएम शुक्रवार को लहरतारा स्थित अधिकारी क्लब में आयोजित दिव्यांग रेलकर्मियों के व्यवसायिक दक्षता विकास कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इससे पहले डीआरएम और विशिष्ट अतिथि मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष वानी जैन तथा कार्यकारिणी की सदस्याओं ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

सुविधाओं का वितरण वाराणसी मंडल में पहली बार स्टाफ बेनिफिट फंड से क्रय की गई सात विद्युत चालित स्कूटी दिव्यांग कर्मचारियों को दी गई। विशिष्ट अतिथि वानी जैन ने कहा कि इन दिव्यांग जन साथिय...