संगठन की मजबूती ही सरकार बनाने का रास्ता
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 8 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। सपा की बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल यादव ने कहा कि सभी पदाधिकारी मजबूती के साथ क्षेत्र में लग जायें। बूथ संगठन, सेक्टर इनकी ठीक से स्क्रीनिंग करें। जो लोग निष्क्रिय हैं उन्हें हटाकर सक्रिय लोगों को मनोनीत करें। संगठन जितना मजबूत होगा सरकार बनाने का रास्ता उतना ही सरल होगा। जिलाध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर पार्टी पदाधिकारियों द्वारा एक दूसरे के ऊपर टीका टिप्पणी करने पर नाराजगी जतायी। कहा कि किसी व्यक्ति को कोई समस्या है तो जिले के अध्यक्ष को लिखकर दें। लेकिन किसी कीमत पर पार्टी के ऊपर या पदाधिकारी के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गयी टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। बैठक में इलियास मंसूरी, उर्मिला राजपूत, मनोज मिश्रा, जेपी वर्मा, हरीश कुमार, अजीत यादव, राधेश्याम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.