चक्रधरपुर, फरवरी 3 -- बंदगांव, संवाददाता। पश्चिम सिंहभूम जिला डिजिटल पंचायत सचिवालय प्रज्ञा केंद्र संचालक संघ द्वारा जिला स्तरीय बैठक सह मिलन समारोह कार्यक्रम नकटी डैम में आयोजित किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पंचायत प्रणाली में आ रही समस्याओं पर चर्चा करना एवं पंचायत स्तर पर सरकार की नई योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर रणनीति बनाना रहा। कार्यक्रम के दौरान पंचायत स्तर पर डिजिटल सेवाओं के संचालन में आने वाली व्यवहारिक चुनौतियों, संचालकों के अधिकार, सम्मान एवं भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। राज्य संघ से आए कार्यकारिणी सदस्य मुदस्सिर ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन की मजबूती ही प्राथमिक लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने सभी पंचायत प्रज्ञा केंद्र संचालकों से संघ के लिए सक्रिय रूप से आगे आने और सेवा भाव के साथ...