आजमगढ़, अगस्त 13 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। संगठन सृजन अभियान की प्रगति की समीक्षा और कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से बुधवार को कर्नाटक सरकार में राज्यमंत्री एवं एआईसीसी प्रभारी शाकिर सनादी आजमगढ़ पहुंचे। जिला कांग्रेस कार्यालय में स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती राजनीतिक सफलता का आधार है। इसके लिए बूथ स्तर के कार्यकर्ता से लेकर वरिष्ठ पदाधिकारी तक सभी की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य जिले में कांग्रेस संगठन की वास्तविक स्थिति का आकलन करना है। इसके तहत बूथ से लेकर विधानसभा क्षेत्र स्तर तक संगठन की स्थिति, कार्यकर्ताओं के सामने आने वाली चुनौतियों और संगठन को मजबूत करने के लिए आवश्यक कदमों की जानकारी सीधे कार्यकर्ताओं से ली जा ...