हजारीबाग, मई 7 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। भाजपा पश्चिमी मंडल विष्णुगढ़ कमेटी की संगठनात्मक बैठक बुधवार को हुई। इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गोविन्द महतो एवं संचालन सुशील कुमार मंडल ने किया। बैठक में बतौर प्रभारी सुशील महतो शामिल हुए। बैठक की शुरूआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और राष्ट्रभक्ति नारे के साथ किया गया। बैठक में बताया गया कि यह बैठक संगठनात्मक दृष्टिकोण से किया गया है। जिसमें प्रधानमंत्री द्वारा किए जा रहे योजनाओं की क्रियान्वयन की बात कही गई। मन की बात कार्यक्रम को हर बूथों में सुनना निश्चित करने की बात कही गई। इसके अलावा प्रत्येक माह के 6 तारीख को प्रत्येक पंचायत में पार्टी की बैठक करने पर सहमति बनी। यह भी पढ़ें- भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला आत्मनिर्भर मंडल निर्माण का मंत्र यह भी पढ़ें- ...