रुडकी, अप्रैल 11 -- भगवानपुर, संवाददाता। कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र प्रभारी विकास त्यागी ने शनिवार को बैठक में कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को ऐसा कोई कार्य नहीं करना चाहिए, जिससे पार्टी कमजोर पड़े। बैठक में मुल्कीराज ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने आपसी मतभेद भुलाकर सहयोग और समन्वय के साथ आगे बढ़ने की अपील की। साथ ही कहा कि यदि किसी मुद्दे पर मनमुटाव या परेशानी हो, तो उसे समझदारी से सुलझाएं और अपने साथियों की काउंसलिंग करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...