मुंगेर, मई 28 -- धरहरा, एक संवाददाता। संगठनात्मक सक्रियता को तेज करने एवं क्षेत्रीय स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से धरहरा उत्तरी की शक्ति केंद्र पर मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता दक्षिण मंडल अध्यक्ष चन्द्रचूड़ साक्षी ने की। बैठक तीन अलग-अलग स्थानों अमारी पंचायत, माताडीह एवं महगामा पंचायत में क्रमवार संपन्न हुई। बैठक में तीनों शक्ति केंद्रों के अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान स्थानीय समस्याओं के साथ-साथ संगठन की आगामी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में बूथ सशक्तीकरण, जनसंपर्क अभियान, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों के पुनर्निर्धारण तथा आगामी 12 जून के कार्यक्रमों की रणनीति पर विशेष जोर दिया गया। मंडल अध्यक्ष चन्द्रचूड साक्षी ने कहा कि, संगठन की असली ताकत बूथ स्तर तक सक्रिय नेटवर्क और क...