गंगापार, अप्रैल 6 -- संगठन की मजबूती व पार्टी के विस्तार को लेकर शिवसेना की एक बैठक बंधवा गांव में आयोजित की गई। बैठक में मौजूद रहीं शिवसेना की प्रदेश सचिव रूचि अभिषेक तिवारी ने कहा कि किसी भी पार्टी का कार्यकर्ता उसकी रीढ़ काम करता है। सभी कार्यकर्ता आगामी विधान सभा चुनाव को देखते हुए अभी से तैयारी में जुट जाएं। इस अवसर पर डब्बू द्विवेदी, राकेश द्विवेदी, राकेश प्रजापति, सिपाही लाल, सबल तिवारी, रोहित पांडेय, अमन तिवारी, शिवकांत द्विवेदी, सोनू सेठ, रमेश पटेल, राजेश शर्मा, रोहित शुक्ल, राजेन्द्र पाल आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...