सासाराम, मार्च 15 -- बिक्रमगंज, निज संवाददाता। पटेल सेवा संघ बिक्रमगंज की बैठक रविवार को लक्षुमनपुर में हुई। अध्यक्षता घुसियां खुर्द पंचायत के मुखिया विनय प्रकाश चौधरी और संचालन जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष संजय वर्मा ने किया। बैठक में पटेल सेवा संघ के पुनर्गठन पर विचार विमर्श किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की अगली बैठक में संगठन का नया रूप दिया जाएगा। लोगों ने संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता बताई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...