गौरीगंज, मई 12 -- अमेठी। संवाददाता सांसद किशोरीलाल शर्मा के निर्देश पर कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से मंगलवार को राजीव गांधी सभागार गौरीगंज में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने की। एसआईआर प्रभारी एवं संगठन प्रभारी के साथ सभी ब्लॉक अध्यक्ष मौजूद रहे।बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि न्याय पंचायत स्तर तक संगठन को सक्रिय और सशक्त बनाना समय की आवश्यकता है। इसके लिए न्याय पंचायत कमेटियों के पुनरीक्षण, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी तथा ग्राम सभा अध्यक्षों और बूथ कमेटियों को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- कांग्रेस की धौरहरा इकाई बैठक में संगठन बढ़ाने पर जोर संगठन प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्...