रिषिकेष, मार्च 12 -- बहुजन समाज पार्टी विधानसभा इकाई ऋषिकेश ने संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए अभियान तेज कर दिया है। गुरुवार को नई जाटव बस्ती स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास भवन में आयोजित बैठक में संगठन की मजबूती के लिए सेक्टर बूथ कमेटी का गठन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष तथा हरिद्वार लोकसभा प्रभारी अमरजीत सिंह, देहरादून जिला अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह ने संविधान निर्माता भारत रत्न भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र की कई सेक्टर बूथ की कमेटी का गठन किया गया। करीब चार लोगों ने बहुजन समाज पार्टी सदस्यता ग्रहण की, जिसमें समाजसेवी बृजेश कुमार निगम, रवि कुमार जाटव, मनोज कश्यप, भानु प्रकाश शामिल हैं। अध्यक्षता विधानसभा प्रभारी राजेश कुमार जाटव तथा संचालन महानगर अध्यक्ष प...