भदोही, जनवरी 29 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सर्व समाज जनहित पार्टी की बैठक बुधवार की शाम को कैंप कार्यालय नारायणी कटरा में हुई। जिसमें संगठन की मजबूती के लिए संपर्क अभियान चलाने तथा दिल्ली में कार्यालय खोलने का निर्णय लिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष विभूति नारायण सिंह ने संगठन को गतिशील बनाने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाने का आह्वान किया। कहा कि पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं के साथ हर घर संपर्क कर पार्टी की नीतियों से जन-जन को अवगत कराएं। दिल्ली में पार्टी के कार्यालय को समय की मांग बताते हुए जल्द ही कार्यालय खोलने की घोषणा किया। प्रयागराज में चल रहे कुंभ के महात्म्य की चर्चा करते माता शंकर शुक्ल ने पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से डुबकी लगाने का आह्वान किया। शहीद दिवस के साथ माघी पूर्णिमा पर आयोजित होने वाले संत रविदास जयंती कार्यक्रम क...