संगठन की मजबूती को कार्यकर्ताओं से लिए जाएंगे सुझाव
सोनभद्र, अगस्त 25 -- सोनभद्र,संवाददाता। संगठन सृजन अभियान के तहत जनपद में संगठनात्मक गतिविधियों और नए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के चयन को लेकर मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर बैठक हुई। एआईसीसी पर्यवेक्षक अली मेहंदी, पीसीसी पर्यवेक्षक भगवती प्रसाद चौधरी एवं राजेश साहनी ने अभियान की रूपरेखा की जानकारी दी। पर्यवेक्षकों अली मेंहदी ने बताया कि 25 अगस्त से जनपद में जिला स्तर, विधानसभा स्तर तथा विभिन्न ब्लॉकों में संगठनात्मक बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से विस्तारपूर्वक संवाद कर संगठन की जमीनी स्थिति, कार्यकर्ताओं की राय और संगठन को मजबूत करने संबंधी सुझाव प्राप्त किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बैठकों और कार्यकर्ताओं से प्राप्त फीडबैक के आधार पर जिलाध्यक्ष पद के लिए योग्य नामों का पैनल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.