सीवान, मार्च 27 -- सीवान, हिप्र। पचरुखी प्रखंड के हरदिया पासवान टोला में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष सुनील पासवान ने की। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष महादेव पासवान शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने हेतु संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना अनिवार्य है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे शोषितों, गरीबों और वंचितों की समस्याओं को प्रखण्ड से लेकर जिला प्रशासन तक प्रखरता से उठाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का उत्थान है। बैठक में सर्वसम्मति से आगामी जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही पार्टी की नीतियों को ...