संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर तक सक्रियता जरूरी
जौनपुर, जुलाई 20 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय जनता पार्टी मंडल मछलीशहर की बैठक रविवार को पार्टी कार्यालय पर हुई। इसमें संगठन की मजबूती और 22 जुलाई को होने वाले बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी पर चर्चा की गई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हरिओम गुप्ता ने की। मंडल प्रभारी राजेश सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाना और पन्ना प्रमुखों को सशक्त बनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि चुनाव कभी भी घोषित हो सकता है। इसलिए सभी कार्यकर्ता पूरे मनोयोग और समर्पण के साथ पार्टी संगठन के कार्यों में जुट जाएं। जिला मंत्री मनोज जायसवाल ने भी कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति एवं संगठनात्मक कार्यप्रणाली की जानकारी देते हुए बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Jaunpur News:...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.