हाजीपुर, जून 13 -- हाजीपुर। निज संवाददाता लोजपा (रा) के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष सह नव निर्वाचित विधान परिषद अशरफ अंसारी शनिवार को हाजीपुर पहुंचे। यहां आने पर लोजपा (रा) के कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल माला एवं अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया। यह भी पढ़ें- निर्विरोध नवनिर्वाचित विधान पार्षद का स्वागतस्वागत समारोह बाद में विधान पार्षद ने पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान की स्मृति स्थल पहुंचकर पद्म भूषण रामविलास पासवान की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। हाजीपुर परिसदन में आयोजित अभिनंदन समारोह में जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने विधान पार्षद को शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री अंसारी ने कहा कि निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद अपने नेता के पिता, पार्टी के संस्थापक एवं मार्गदर्शक पद्मभूषण रामविलास पास...