संगठन की मजबूती के लिए किया गया कार्य सराहनीय
खगडि़या, जून 25 -- चौथम। एक प्रतिनिधि। भाकपा के संगठन के मजबूती के लिए किए गए कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता है। यह बातें देवका में दिवंगत भाकपा नेत्री सह मध्य बोरने पंचायत के मुखिया सुशीला देवी के श्रद्धांजलि सभा के दौरान अपने संबोधन में वक्ताओं ने कही। सुशीला देवी भाकपा के पूर्व राज्य सचिव, पूर्व विधायक दिवंगत सत्यनारायण सिंह की पत्नी थी। श्रद्धांजलि सभा में खगड़िया सहित बिहार के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी तथा ग्रामीण शामिल हुए। सभा की शुरुआत में कॉमरेड सत्यनारायण सिंह एवं कॉमरेड सुशीला देवी के पुत्र डॉ. अंकित कुमार ने उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए अपनी माता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा की अध्यक्षता भाकपा के पूर्व जिला सचिव एवं राज्य कार्यकारिणी सदस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.