चंदौली, मार्च 6 -- चंदौली, संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी की चन्द्रा त्रिपाठी भवन स्थित जिला कार्यालय में शुक्रवार को जिलाध्यक्ष अरूण द्विवेदी की अध्यक्षता में मासिक बैठक हुई। इसमें संगठन को मजबूत करने पर बल दिया गया। वहीं एक महीने के कार्य की रूप रेखा तैयार की गई। साथ ही पंचायत चुनाव की रूपरेखा बनायी गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई भी दी।इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करें। साथ ही पंचायत चुनाव को लेकर अभी से ही जुट जाएं। मौके पर बृजेश गुप्ता, मधु राय, विजय त्रिपाठी, गंगा प्रसाद, तरुण पाण्डेय, डॉ मंशा देवी, रामानंद यादव, रजनीकांत पांडेय, सतीश बिंद, दया राम पटेल, राजेंद्र गौतम, श्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.