हापुड़, मई 18 -- रविवार को रेलवे रोड़ स्थित सिटी प्लाजा में पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल जिला हापुड़ की वार्षिक बैठक एवं व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैठक में व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। जिला अध्यक्ष संजय कुमार डावर ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसकी एकता में निहित होती है। उन्होंने सभी व्यापारियों से एकजुट होकर व्यापारिक हितों की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया। वहीं महामंत्री दीपक बंसल ने कहा कि व्यापारियों को संगठित होकर अपने अधिकारों और समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करना होगा। इस दौरान संगठन का विस्तार करते हुए सचिन अग्रवाल को जिला संगठन मंत्री तथा प्रदीप गर्ग लोहे वाले को जिला मंत्री मनोनीत किया गया।वार्षिक सभा में प्रदेश म...