लखनऊ, दिसम्बर 19 -- बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा है कि वोटर लिस्ट का शुद्ध, निष्पक्ष और त्रुटिरहित होना लोकतंत्र की बुनियाद है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही, भेदभाव या राजनीतिक हस्तक्षेप स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस प्रक्रिया पर पैनी नजर रखें और जरूरत पड़ने पर चुनाव आयोग से शिकायत दर्ज कराएं। मायावती ने शुक्रवार को पार्टी की राष्ट्रीय बैठक में चुनावी तैयारियों, संगठन की मजबूती और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था को लेकर अहम निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने चुनाव आयोग द्वारा संचालित वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से पूरा कराने पर विशेष जोर दिया। बैठक में पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, पार्टी कार्यकर्ताओं ...