आजमगढ़, जून 19 -- आजमगढ़, संवाददाता। शहर के मुकेरीगंज मोहल्ले में संगठन कार्यालय पर गुरुवार को माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट की बैठक हुई। इस दौरान शिक्षकों ने बोर्ड परीक्षा में अंकेक्षण के कार्य में प्रति कापी एक रुपये की दर से भुगतान करने के आदेश को लेकर रोष जताया। जिला मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा कि इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में अंकेक्षण के कार्य में जो लोग लगाए गए थे, उन्हें प्रति कॉपी एक रुपये की दर से भुगतान करने के लिए शासन ने आदेश जारी किया था। यह अंकेक्षण के कार्य में लगे प्रधानाचार्य और शिक्षकों को अपमानित करने के लिये किया गया है। उन्होंने शासन से मांग की है कि अंकेक्षण के कार्य में लगे प्रधानाचार्य और शिक्षकों को कम से कम 15 रुपये प्रति कापी की दर से भुगतान करने का शासन आदेश निर्गत करे। जामवंत निषाद ने कहा कि नीट परीक्षा दोबारा ह...