बागेश्वर, जून 29 -- देवेंद्र पांड, बागेश्वर। जिला कांग्रेस इकाई की सोमवार को हुई बैठक में चार और पांच जुलाई को आयोजित होने वाले परिवर्तन संकल्प सम्मेलन को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। बैठक में सम्मेलन की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। पिंडारी मार्ग स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट ने कहा कि सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल शामिल होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने के लिए अभी से जुटने का आह्वान किया।पूर्व दर्जा मंत्री राजेंद्र सिंह टंगड़िया ने कहा कि सम्मेलन से संगठन की एकजुटता और अनुशासन का संदेश पूरे प्रदेश में जाएगा। यह भी पढ़ें- संगठन और अनुशासन की मिशाल पेश करेगा परिवर्तन संकल्प सम्मेलन यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोकुल परिहार और एनएसयूआई जिला...