अलीगढ़, अगस्त 18 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा समेत अन्य विभिन्न सामाजिक एवं जातीय संगठनों के अध्यक्षों एवं वरिष्ठ पदाधिकारी की सहभागिता से उच्च शिक्षा, सामाजिक न्याय, ऐतिहासिक विरासत एवं राष्ट्रीय एकता से जुड़े विषयों पर घंटा घर स्थित ठाकुर मलखान वाटिका में बैठक की। इसके बाद घंटा घर से तिरंगा झंडा, बैनर, यूजीसी वापस लो, आरक्षण की समीक्षा करो, सवर्ण आयोग का गठन करो की तख्ती लेकर मार्च निकाला।रामवीर सिंह अध्यक्षता में विस्तृत विचार विमर्श किया गया। सभी संगठनों ने संविधान की मूल भावना न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता में पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में घंटा घर से डीएम कार्यालय के लिए मार्च निकाला गया। पदाधिकारियों ने एसीएम को राष...