नई दिल्ली, मार्च 6 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी की सड़कों पर घूम रहे आक्रामक लावारिस कुत्तों को गैर सरकारी संगठनों के शेल्टर होम में रखा जाएगा। नगर निगम प्रशासन ने यह फैसला लावारिस कुत्तों के लगातार बढ़ रहे हमलों को ध्यान में रखते हुए लिया है। संगठनों के पदाधिकारियों ने भी निगम के अफसरों के साथ हुई बैठक में अपना पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है। इस संबंध में नगर निगम की स्थायी समिति के उपाध्यक्ष सुंदर सिंह तंवर ने बताया कि जनवरी में द्वारका में एक घटना के बाद वहां पर कुछ आक्रामक लावारिस कुत्तों को पकड़ कर एक गैर सरकारी संगठन के शेल्टर होम डाला गया था। इसी तर्ज पर अब आक्रामक व्यवहार करने वाले लावारिस कुत्तों को पकड़कर शेल्टर होम में रखने की योजना बनाई गई है।गौरतलब है कि नगर निगम के पास अपना खुद का कोई डॉग शेल्टर होम नहीं है। द...