वाराणसी, सितम्बर 2 -- वाराणसी। गुलाबबाग-सिगरा स्थित महानगर कार्यालय में मंगलवार को आयोजित भाजपा की संगठनात्मक बैठक में राष्ट्रीय प्रवास तथा बूथ स्तर तक कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने जन्माष्टमी के बाद शुरू 'राष्ट्रीय प्रवास' के लिए मंडल प्रवासियों को जिम्मेदारी सौंपी। प्रवासियों को दो दिनों के भीतर तीन चरणों में सत्यापन पूरा करना होगा। प्रथम चरण मंडल कार्य समिति, द्वितीय चरण में शक्ति केंद्र संयोजकों और अंतिम चरण में बूथ समितियों का भौतिक सत्यापन करना है। इस दौरान मनीष कपूर, विद्यासागर राय, राहुल सिंह, पूजा दीक्षित, चंद्रशेखर उपाध्याय, अजय गुप्ता, अशोक जाटव, प्रमील पांडेय, अखिलेंद्र सिंह सनी, अमित खरे, अशोक कुमार पांडेय, पंकज चतुर्वेदी, कुशाग्र श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव और ऋतिक मिश्रा रहे। यह भी पढ़ें- Mirz...